आज का मुंगेर प्रमंडल 1972 के पूर्व मुंगेर जिला है। सर्वप्रथम 1976 में बेगूसराय अनुमंडल को जिला का दर्जा देकर इससे अलग कर दिया गया।उसके बाद १९८८ में खगड़िया ,१९९१ में जमुई और १९९४ में लखीसराय व शेखपुरा भी अलग होकर नए जिले के रूप में अस्तित्व में आ गया। अभी मुंगेर जिले में कुल १२ अनुमंडल व् ५७ प्रखंड तथा अंचल हैं। २०११ की जनगणना के अनुसार मुंगेर प्रमंडल की कुल आबादी ९३.६२ लाख है। मुंगेर प्रमंडल के अंतर्गत चार लोकसभा मुंगेर,जमुई ,बेगूसराय व् खगड़िया आते हैं। साथ ही शेखपुरा जिले का बरबीघा विधानसभा नवादा लोकसभा तथा मुंगेर जिले का तारापुर विधानसभा बांका लोकसभा के अंतर्गत शामिल है।
Tags:
Home