डेढ़ बीघा जमीन के विवाद में बच्चे को गला दबाकर मार डाला, हत्या के बाद शव घर से 500 मीटर दूर धान के खेत में फेंका

डेढ़ बीघा जमीन के विवाद में मासूम की गला दबाकर हत्या कर दी गई। घटना इशीपुर थाना क्षेत्र के दौलतपुर गांव में बुधवार शाम सात बजे की है। जहां नंद किशोर राम के दो वर्षीय पुत्र मंदीप कुमार की हत्या के बाद शव को घर से 500 मीटर की दूरी पर नहर के पास धान की खेत में फेंक दिया।

घर से बच्चे को गायब देख परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। इस दौरान दो घंटे बाद रात 9 बजे ग्रामीणों ने शव खेत में देखा और परिजनों को इसकी सूचना दी। इसके बाद परिजन शव को उठाकर घर लाए। वारदात की सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और परिजनों से पूछताछ की। बच्चे की मां गायत्री देवी ने अपने जेठ डबलू राम, उसकी पत्नी सहित पांच लोगों पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई है।

मंदीप की मां ने पुलिस को दिए आवेदन में लिखा है कि घर के पीछे डेढ़ बीघा जमीन को लेकर कई साल से जेठ के साथ विवाद चल रहा है। मेरे पति के हिस्से की जमीन पर वे दावा कर रहे हैं। इसे लेकर एक सप्ताह पहले उन्होंने अंजाम भुगतने की धमकी दी थी।

मुझे पूरा विश्वास है कि जेठ-जेठानी ने अन्य लोगों के साथ मिलकर मंदीप की हत्या की है। इधर, घटना के बाद से आरोपी घर से फरार हैं। पुलिस ने गुरुवार को शव को पोस्टमार्टम के लिए भागलपुर भिजवा दिया। थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि बच्चे की मां के बयान पर पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

मृतक की मां ने जेठ सहित पांच पर दर्ज कराई प्राथमिकी

हत्या से पहले की थी पिटाई, मुंह और होंठ पर भी जख्म के निशान
बच्चे के मुंह व होंठ पर भी जख्म के निशान थे। इससे यह प्रतीत होता है कि हत्या से पहले हमलावरों ने उसकी बुरी तरह पिटाई की थी। ग्रामीणों का भी कहना है कि घर से घटनास्थल की दूरी 500 मीटर है। जहां दो साल का बच्चा अकेले नहीं जा सकता। उसे बहला-फुसलाकर हत्यारे अपने साथ ले गए होंगे और फिर हत्या कर शव को धान के खेत में फेंक दिया। पुलिस इसका भी पता लगा रही है कि आखिर बच्चे को कौन वहां ले गया था।

मां गई थी साग तोड़ने, घर के बाहर गांव के बच्चों के साथ खेल रहा था मासूम
संदीप के पिता राजस्थान में मजदूरी करते हैं। मां गायत्री देवी ने बताया कि बुधवार की शाम मैं घर से कुछ दूर साग तोड़ने गई थी। घर के बाहर अन्य बच्चों के साथ बेटी आंचल, बेटा अंकुश और मंदीप खेल रहे थे। शाम को जब घर लौटी तो मंदीप गायब था।

आंचल और अंकुश से पूछने पर उन्होंने जानकारी होने से इनकार किया। इसके बाद खोजबीन की। गांव के दुर्गा मंदिर से माइकिंग भी कराया गया कि हमारा बच्चा कहीं गुम हो गया है। लोग जुट गए और खोजबीन भी किया पर बच्चे का शव मिला। मंदीप की हत्या के बाद मां का रो-रोकर बुरा हाल था।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
बेटे की हत्या के बाद घटनास्थल पर विलाप करती मां और मौके पर मौजूद ग्रामीण।
https://ift.tt/31ARb6i

from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2TgCm4e
via
एक टिप्पणी भेजें (0)
और नया पुराने