मुंगेर के भाजपा प्रत्याशी प्रणव कुमार के समर्थन में नित्यानंद राय और मुकेश सहनी ने की चुनावी सभा

सदर प्रखंड के नौवागढ़ी महादेवपुर मैदान में भाजपा प्रत्याशी प्रणव कुमार के समर्थन में गुरुवार को केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय तथा विकासशील इंसान पार्टी के मुखिया मुकेश सहनी ने चुनावी संभा को संबोधित किया। इस सभा में दोनों नेता निर्धारित समय से एक घंटा 15 मिनट विलंब से पहुंचे तथा दोनों नेताओं ने कुल 8 मिनट में अपना भाषण समाप्त किया।

केंद्रीय मंत्री को 2: 55 बजे नौवागढ़ी महादेवपुर मैदान पहुंचना था, लेकिन उनका उड़नखटोला 4:10 बजे नौवागढ़ी में उतरा। इसके बाद 4:15 से 4:19 तक वीआईपी के अध्यक्ष मुकेश सहनी ने लोगों को संबोधित किया तथा इसके बाद 4:19 से 4:23 तक नित्यानंद राय ने सभा को संबोधित किया।

इसके बाद मंचासीन सभी नेताओं ने हाथ से हाथ जोड़ एकता प्रदर्शित की लेकिन इस दौरान केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने मास्क नहीं पहना। इस सभा की अध्यक्षता भाजपा के जिलाध्यक्ष तथा संचालन जिला उपाध्यक्ष रविंद्र सिंह कल्लू ने किया।
जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि एक भगीरथ ने शंकर की जटा से गंगा को धरती पर लाकर इसे तृप्त किया था। मुंगेर उसी पवित्र गंगा के तट पर बसा है। वहीं दूसरे भगीरथ नरेंद्र मोदी हैं जो देश में विकास की गंगा बहा रहे हैं।

उन्होंने गरीब कल्याण योजना, उज्जवला योजना, आयुष्मान भारत योजना, किसान सम्मान निधि सहित अन्य योजना के माध्यम से गरीब एवं वंचित समाज के लोगों के जीवन स्तर को उपर उठाने का काम किया तथा उनतक विकास की किरण पहुंचाई। भाजपा के नेतृत्व में देश की सीमाएं सुरक्षित हैं। देश की आंतिरिक सुरक्षा मजबूत हुई है। हमारे पास राफेल भी आ गया है।

इसके साथ ही भारत विश्व को शांति एवं विश्वबंधुत्व का संदेश दे रहा है। अब हमारे पड़ोसी हमारी तरफ झांक भी नहीं सकते। आतंकवादी हमारे सामने टिक नहीं सकते। उनका चुन-चुन कर सफाया किया जा रहा है। इसलिए आपलोग एक बार फिर से नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाकर नरेंद्र मोदी के हाथ को मजबूत कीजिए। अब धारा 370 समाप्त हो चुका है तथा राम मंदिर का भी निर्माण हो रहा है।

महागठबंधन ने हमारे पीठ में खंजर घोंपा: मुकेश
विकासशील इंसान पार्टी के अध्यक्ष मुकेश सहनी ने कहा कि महागठबंधन ने निषाद तथा अतिपिछड़ा को अपमानित करने का काम किया तथा हमारे पीठ में खंजर घोंपा। जबकि पीएम नरेंद्र मोदी, अमित शाह, जेपी नड्‌डा एवं नीतीश कुमार ने मल्लाह के बेटे के घाव पर महरम लगाया। एनडीए ने 11 विधानसभा सीट तथा 1 विधान परिषद की सीट देकर हमें सम्मानित किया है।

इसलिए निषाद तथा अतपिछड़ा समाज के लोग महागठबंधन से खुद के अपमान का बदला लें तथा एनडीए प्रत्याशी को भारी बहुमत से जिताएं। जनसभा को बेबी चंकी, बीएम अमरेश, संतोष पोद्दार, दिलीप मंडल, निरंजन बिंद, शंकर मंडल, कृष्णदेव मंडल आदि ने सभी संबोधित किया। जबकि जनसभा में ज्ञानचंद पटेल, संतोष सहनी, राजेश गोप, अरविंद निषाद, सुमेधा आर्या, अविनाश कुमार नन्हें, परमानंद परोपकारी, मनोज कुमार सिंह, रजनीश कुमार, फणिभूषण सिंह आदि शामिल थे।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Nityanand Rai and Mukesh Sahni hold an election meeting in support of Munger's BJP candidate Pranab Kumar
https://ift.tt/3dPyuka

from Dainik Bhaskar https://ift.tt/37wKFRW
via
एक टिप्पणी भेजें (0)
और नया पुराने